फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार निपटा, फिर पड़ गया बसों का टोटा

Sun, 08 Mar 2015 11:48 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
होली का त्योहार निपटने के साथ विभिन्न रूटों पर यात्री उमड़े तो बसों की किल्लत हो गई। रोडवेज बस स्टैंड पर दिन भर सैकड़ों की तादाद में यात्री भटकते हुए नजर आए।
विज्ञापन

बदायूं डिपो ने होली के मद्देनजर कई दिन पहले से तैयारियां की थीं। यह तैयारियां होली पर नाकाफी साबित हुईं। दो दिन तक विभिन्न रूटों पर यात्री काफी कम निकले। रविवार को लोकल रूटों के साथ दिल्ली रूट पर भी यात्रियों का दवाब बढ़ गया। यात्री उमड़े तो बदायूं डिपो की व्यवस्थाएं फेल हो गईं। बदायूं-बिल्सी, बदायूं-चंदौसी, बदायूं-दातागंज, बदायूं-कासगंज, बदायूं-फर्रुखाबाद रोड के साथ दिल्ली रोड पर भी रविवार को दिन भी बसों की किल्लत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें