फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एआरपी के 80 पदों के लिए हुआ साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विकास भवन में सोमवार को अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के पांच विषयों के 80 पदों के लिए साक्षात्कार हुआ। इसमें 88 शिक्षक उपस्थित हुए। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, डायट प्राचार्य गिरिजेश कुमार, बीएसए वीरेंद्र कुमार, डीसी प्रशिक्षण कृष्ण कुमार ने एआरपी के लिए लिखित परीक्षा पास करने वाले व शिक्षकों का साक्षात्कार लिया। दो-दो शिक्षकों को बुलाकर विषयवार प्रश्न पूछे। तमाम शिक्षकों ने पूछे गए सवालों का सीधा जवाब दिया, जबकि कुछ जवाब देने में चूक गए। साक्षात्कार सुबह करीब 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चला।
विज्ञापन


हो सकता है दूसरा राउंड
बीएसए वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पहले राउंड में चयनित 91 एआरपी में से 39 शिक्षक गणित के हैं। नियमानुसार प्रत्येक विषय के 16 एआरपी का होना अनिवार्य है। इसको लेकर विभाग अन्य विषयों के एआरपी की संख्या पूरी करने के लिए दूसरा राउंड कराएगा। सोमवार को साक्षात्कार का परिणाम आज घोषित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें