अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जा रहा है। इसे वृहद रूप से मनाने के लिए जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है। जिला विद्यालय निरीक्षक बीना यादव ने सभी शासकीय और गैर शासकीय स्कूलों के प्रधानाचार्यों से राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े छात्र-छात्राओं से सहभागिता कराने के आदेश दिए हैं।
भारत लोक शिक्षा परिषद की ओर से 210 विद्यालयों में योग कराया जाएगा। इस संबंध में परिषद के जिलाध्यक्ष केशव नाथ वैश्य ने कहा कि 21 जून से एकल अभियान के सभी विद्यालयों में शाम तीन से छह बजे तक सूर्य नमस्कार और अन्य योग कराते हैं। योग केंद्र दातागंज और डहरपुर के 60 विद्यालयों का केंद्र डहरपुर रहेगा। गुलड़िया के 30 विद्यालयों का केंद्र धीमरी गांव में रहेगा। मनिकापुर के 30 विद्यालयों का केंद्र महरोली गांव के सनसिटी स्कूल में रहेगा। बिनावर का केंद्र कादराबाद, आंवला 30 विद्यालयों का केंद्र पड़वा में रहेगा। शिवपुर का केंद्र गौरीशंकर गुलड़िया में रहेगा। उन्होंने कहा कि एकल विद्यालयों में पांच प्रकार की शिक्षा हैं। जिनमें प्राथमिक शिक्षा, स्वाभिमान जागरण, आरोग्य शिक्षा, ग्राम विकास शिक्षा और संस्कार शिक्षा शामिल की हैं।
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर सेवा समिति 20 जून से 26 जून तक पाल सदन मंडी पर योग शिविर का संचालन कर रही है। 21 जून को विशेष योग प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष रामगोपाल पाल ने कहा कि कार्यक्रमों समाज के लोगों की भागीदारी एक शक्ति प्रदर्शन को होगी।
पतंजलि समिति के जिला संगठन मंत्री सरोज सिसौदिया ने बताया उनकी ओर से इस्लामिया इंटर कॉलेज में योग शिविर का संचालन हो रहा है। शिविर के सफल संचालन में पूर्व विधायक महेश गुप्ता की पत्नी विमलेश कुमारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख की पत्नी आशा यादव, दीपिका शाक्य, अंजू गुप्ता, तारादेवी आदि का योगदान है।
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को सुबह पांच से सात बजे तक गांधी ग्राउंड में योग दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर जिला शाखा की करुणा दीदी ने योग को दिनचर्या में शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया। अनूप सक्सेना के आवास पर योग चर्चा के बाद एक काव्य गोष्ठी हुई। पतंजलि योग पीठ के जिलाध्यक्ष सतेंद्र यादव ने योग पर प्रकाश डाला। गोष्ठी का शुभारंभ शशांक निशंक ने सरस्वती वंदना से किया। प्रदीप रायजादा, जयवीर चंद्रवंशी, आदर्श कुमार, विनोद सूर्यवंशी, विनोद सक्सेना, विष्णु गोपाल, अभिषेक तन्हा, चंद्रपाल सिंह सरल, आदर्श कुमार ने काव्य पाठ किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जय मातृ भूमि कार्यालय पर हुई बैठक में योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। जिला संगठन मंत्री ने बताया योग दिवस पर कार्यक्रम सुबह पांच से छह बजे तक प्रोफेसर कॉलोनी पक्का तालाब के सामने मैदान पर होगा। इस मौके पर जिला संयोजक सहदेव सागर, वैभव महाजन, मोहित शर्मा, सचिन सिंह, विवेक उपाध्याय मौजूद रहे।
इधर, भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के तत्वावधान में आदर्श गांव के लिए चयनित गांव सिकरापुर में ग्राम विकास समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए संस्थान के डॉ. हरस्वरूप वैश्य ने कहा कि ग्राम विकास के लिए सरकारी नौकरियों में ग्रामीण कैडर की व्यवस्था होना महती जरूरत है। घोषणा की गई कि 21 जून को गांव में योग दिवस पर गांव के लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। खूबी सिंह, नरपत सिंह, डीके चड्ढा, हरिओम वर्मा, सुमन आर्य, गिरीश जुनेजा ने भी विचार रखे।
बीपीएड संघर्ष मोर्चा योग दिवस का करेगा बहिष्कार
प्रशिक्षित बीपीएड संघर्ष मोर्चा योग दिवस का बहिष्कार करेगा। यह निर्णय बैठक में लिया गया। जिलाध्यक्ष विपिन पटेल ने कहा कि सभी डिग्री धारक योग दिवस का बहिष्कार करेंगे। पटेल कहा सरकार दोहरी नीति अपना रही है। एक ओर योग शिक्षा को अनिवार्य करने की बात की जा रही है, दूसरी ओर शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति न कर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि अगर स्कूलों में शिक्षक ही नहीं होंगे तो योग की शिक्षा कौन देगा? सभी ने कहा कि योग दिवस पर सभी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट करेंगे। मोर्चा के सदस्यों सुबह 10 बजे मालवीय आवास पर एकत्र होने का अनुरोध किया गया है। बैठक में सत्यवीर यादव, राजीव सिंह, रवींद्र प्रताप यादव, संजीव, राजेश, राजीव राठौर, विजय यादव, मोरश्री शाक्य मौजूद रहीं।
मोर्चा करेगा योग शिक्षक का सम्मान
भाजपा युवा मोर्चा का योग शिक्षक सम्मान समारोह वेदामऊ विद्यापीठ में पूर्वाह्न 11 बजे होगा । 21 जून को होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर्य समाजी आचार्य वेदव्रत आर्य होंगे। यह जानकारी जिला महामंत्री संजय यादव ने दी।
योग के फायदे बताए
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योग पीठ के तत्वावधान में नगर परिषद के मैदान में चल रहे योग शिविर के दूसरे दिन प्रशिक्षक बृजेश कुमार ने महिला-पुरुषों को योगा करने के फायदे गिनाए। कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग करते रहना चाहिए। योग प्रशिक्षक ने योगा करना भी सिखाया। शिविर में महिलाओं के संख्या भी खासी रही। इस मौके पर जितेंद्र पाल सिंह, मुनीश कुमार, शुभम और आशू आदि मौजूद थे।
योगाभ्यास हुआ
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व बेला में योग का अभ्यास वर्ग लगाया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि विश्व योग दिवस पर भारत सरकार और प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुपालन में संस्थान में गिरधारी सिंह राठौर द्वारा योग का पूर्वाभ्यास कराया गया। इसमें ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी एवे ध्यान के अभ्यास कराए गए। राजकुमार, जेपी सिंह, मोहरपाल सिंह, स्वतंत्र कुमार, केके वर्मा, राजवीर सिंह, सूरज, दीपक शर्मा, विमलेश कुमार पांडेय, विश्वनाथ प्रताप, सरताज अली, शैलेद्र सिंह, चेतेंद्र यादव, बेंचे सिंह, सरिता यादव, आशा देवी, मुन्नी देवी मंजू आदि ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।
जनसंपर्क किया
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और समाजसेवी संगठनों ने मोहल्ले में टोलियां का गठन कर घर-घर जाकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने के संबंध में जनसंपर्क किया। इस दौरान रामौतार कश्यप, मोहनलाल, विशन बाबू, पंकज सोमानी, अनिल आर्य, हरिओम आर्य, नीरेश यादव आदि मौजूद रहे।
योग दिवस की सफलता को किया संपर्क
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगराध्यक्ष अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाए जाने के लिए मुख्य बाजार में जनसंपर्क किया। साथ ही लोगों को योग के लाभ भी समझाए। इस मौके पर उनके साथ नितिन वाष्र्णेय, दिनेश सागर, आयुष माहेश्वरी, नीलू वाष्र्णेय, राहुल माहेश्वरी, विनीत उपाध्याय, मोहित गुप्ता, अमित, रोहित, बॉबी, शशांक कुमार, रानू, अनिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
बैरमई खुर्द में दिया योग का प्रशिक्षण
तहसील क्षेत्र के गांव बैरमई खुर्द में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रचारार्थ आचार्य संजीव रुप ने ग्रामवसियों को विशेष प्रशिक्षण स्थानीय जूनियर हाईस्कूल में दिया। उन्होंने प्राणायामों का महत्व बताते हुए कहा कि भारत योग को लेकर आज पूरे विश्व में निकल पड़ा है। पूरा विश्व योगमय हो गया है। ग्राम प्रधान राजीव कुमार सिंह, उमंगराज, प्रमोद गोस्वामी, धनपाल गुप्ता, रामरक्षपाल, गौरव राठौर, ब्रजभान सिंह, उमाशंकर, हरपाल सिंह, संजय माहेश्वरी, राघव प्रताप सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
रुदायन में निकाली गई जनजागरण रैली
ग्राम करियामई में श्रीजी सोसायटी की ओर से विश्व योग दिवस मनाने का संकल्प लिया गया। अध्यक्ष पुष्पा जौहरी ने बताया कि रविवार को योग दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आसपास के गांव में संपर्क कर जनजागरण रैली निकाली। इस मौके पर हरित सारस्वत, जयदेव, रेखा सक्सेना, ओमवीर सिंह, जौली ठाकुर, जयपाल, योगेश्वर शर्मा आदि मौजूद रहे।
योग दिवस की सफलता को किया भ्रमण
विश्व योग दिवस 21 जून के प्रचार-प्रसार को द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.रविशरण सिंह चौहान ने शिक्षकों के साथ कई गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने अपने अनुभवों को प्रदर्शित करके लोगों को योग का महत्व बताया। साथ ही उन्हें योग भी कराया।
इस बीच प्रधानाचार्य ने कहा कि आज के इस भौतिकवादी युग में मानव मशीन की भांति क्रियाशील रहता है किंतु उसे ऊर्जावान एवं शक्तिमान बने रहने के लिए उसे आंतरिक शारीरिक ऊर्जा की नितांत आवश्यकता है। जो हमें केवल योग से ही मिल सकती है। हम सब को इस साधना में अनवरत लगे रहना चाहिए।
इधर, भारत स्वाभिमान न्यास की बदायूं क्लब में हुई बैठक में अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने पर जोर दिया गया। साथ ही कल सुबह पांच बजे बदायूं क्लब पहुंचने का लोगों का आह्वान किया गया। इस मौके पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी-सदस्य मौजूद रहे।