फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस की हकीकत जानने निकले डीएम

Sat, 20 Jun 2015 11:35 PM IST
Alapur
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि विवाद, चकरोड पर कब्जा, भूमि की पैमाइश आदि समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए थाना स्तर पर आयोजित होने वाले समाधान दिवस का जिलाधिकारी शंभूनाथ तथा एसएसपी सौमित्र यादव ने जायजा लिया। थाना अलापुर में गत समाधान दिवस की तीन शिकायतें निस्तारण को शेष मिलीं। इस पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि पुलिस तथा राजस्व कर्मी मौका मुआयना करने के पश्चात ही दोनों पक्षों की रजामंदी पर शिकायतों का निस्तारण करें। थाना हजरतपुर में आयोजित समाधान दिवस में अधिक भीड़ भाड़ नजर आई।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने थाना हजरतपुर के समाधान दिवस में पाया कि गत समाधान दिवस में मात्र एक ही शिकायत प्राप्त हुई थी और 16 मई को आयोजित समाधान दिवस में छह शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इनका निस्तारण करा दिया गया है। समाधान दिवस में अधिक भीड भाड़ देखकर जिलाधकारी ने इस का कारण जानना चाहा तो ज्ञात हुआ कि गांव वासी लेखपालों के पास अपनी विरासत दर्ज कराने तथा कई और निजी कार्य कराने आए हुए हैं। इससे स्पष्ट है कि लेखपाल गांव में कम ही पहुंच पाते हैं। जिलाधिकारी ने लंबित विरासत के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम भाऊ नगला के नत्थू लाल ने शिकायत की कि बाढ़ के दौरान जगदीश कुवरपाल, जैसम, राम भरोसे आदि को पन्नी डालकर रहने को जगह दी गई थी अब कोड़ा जयकरन में इन्हें भूमि आवंटित कर बसाया जा चुका है और इन्होंने यहां अपना घर भी बना लिया है लेकिन यह लोग उसकी जमीन पर अभी भी कब्जा किए हुए हैं। जिलाधिकारी ने मौका मुआयना कर कब्जा हटवाने के निर्देश दिए हैं।
थाना अलापुर में कबाड़ के भांति खड़े लावारिस तथा पकड़े हुए वाहनों को देख दोनों वरिष्ठ अधिकारियों का पारा गर्म हो गया उन्होंने थानाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह को हिदायत दी कि इन वाहनों का नियमानुसार तत्काल निस्तारण कराएं। छह मई को आयोजित समाधान दिवस में प्राप्त नौ शिकायतों में तीन शिकायतें एक ही लेखपाल पर होते हुए निस्तारित न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई और शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। थाना अलापुर में शानिवार को आयोजित समाधान दिवस में छह शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें  चन्द्रपाल नामक व्यक्ति की मछली पालन वाले तालाब पर गंदगी करने संबंधी शिकायत का तुरन्त समाधान कराया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी दातागंज ओपी तिवारी, सीओ रविंद्र कुमार रस्तोगी, लेखपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें