फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बालिका गृह के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डीएम अवनीश राय ने बुधवार शाम कलक्ट्रेट सभागार में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की द्वितीय त्रैमासिक बैठक कर बालिका गृह के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए। जिला बाल संरक्षण अधिकारी को उपजिलाधिकारी सदर से समन्वय स्थापित कर जल्द भूमि चयनित करें। विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर पात्र बच्चों एवं परिवारों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड के अंतर्गत 76 लाभार्थियों, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के अंतर्गत 311 लाभार्थियों, स्पांसरशिप योजना के अंतर्गत 72 बच्चों व पीएम केयर्स योजना के अंतर्गत 3 लाभार्थियों को लाभान्वित किया है। बाल कल्याण समिति में लंबित वादों का निस्तारण करें।
किशोर न्याय बोर्ड में भी निर्धारित दायरे के अनुरूप अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण सुनिश्चित कराने को कहा। बाल विवाह की रोकथाम की भी समीक्षा की। बाल विवाह से संबंधित 43 सूचनाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 28 बाल विवाहों को रोका गया, जबकि 8 सूचनाएं गलत पाई गईं। डीएम ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर सीडीओ गामिनी सिंगला, जिला बाल संरक्षण अधिकारी अभय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेन्द्र कुलश्रेष्ठ, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड प्रमिला गुप्ता, सविता मालपाणी, रवि कुमार, प्रीती कौशल, छवि वैश्य, कमल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें