फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने की सीएए के खिलाफ प्रदर्शन की कोशिश, ककराला छावनी में तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
ककराला। दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर रविवार को ककराला में भी महिलाओं ने प्रदर्शन शुरू करने की कोशिश की। दर्जनों मुस्लिम महिलाएं सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के लिए सड़क पर आ गईं। सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम सदर पारस नाथ मौर्य, सीओ दातागंज एसके सिंह, एसओ केजी शर्मा फोर्स के साथ ककराला पहुंच गए। एहतियात के तौर पर एक प्लाटून पीएसी, फायर ब्रिगेड भी बुला ली। बाद में अधिकारियों और मुमताज मियां सकलैनी के समझाने पर महिलाओं ने शनिवार तक प्रदर्शन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के बाद ककराला सबसे संवेदनशील बना हुआ है। यहां अब तक कई बार प्रदर्शन हो चुके हैं। अब शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन के तौर पर ककराला में भी मुस्लिम महिलाएं भी सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहती हैं। प्रदर्शन करने को जमा हुई महिलाओं को एसडीएम सदर पारस नाथ मौर्य और मुमताज मियां सकलैनी ने समझाया। इसके बाद महिलाएं शनिवार तक प्रदर्शन स्थगित करने के लिए राजी हो गईं। महिलाओं का कहना था कि सरकार मुसलमानों की आवाज को दबाना चाहती है। शाहीन बाग में एक महीने से प्रदर्शन चल रहा है। सरकार का कोई नुमाइंदा प्रदर्शनकारियों से बात करने नहीं पहुंचा। हालात को देेखते हुए एसडीएम सदर, सीओ दातागंज समेत एक प्लाटून पीएसी दिन भर ककराला में तैनात रही। कस्बे को छावनी में तब्दील कर दिया गया। एहतियात के तौर पर 100 महिला कांस्टेबल, 150 पुरुष कांस्टेबल, 15 सब इंस्पेक्टर, छह महिला सब इंस्पेक्टर एक प्लाटून पीएसी को ककराला में लगाया गया है। डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी भी ककराला के हालात पर दिन भर नजर बनाए रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें