फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डेढ़ माह की बच्ची की मौत, कमरे में बंद कर भीख मांगने गए थे माता-पिता, लौटे तो मिली लाश

Sun, 22 Mar 2026 11:05 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के किला थाना क्षेत्र से दिल झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। डेढ़ महीने की बच्ची को घर में बंद कर माता-पिता भीख मांगने चले गए। इस दौरान घर के अंदर बच्ची की मौत हो गई। माता-पिता लौटे तो मासूम की लाश मिली। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के किला थाना क्षेत्र के छावनी इलाके में डेढ़ महीने की मासूम बच्ची को घर में बंद कर माता-पिता भीख मांगने चले गए। इस दौरान घर के अंदर ही बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो बीमारी व संक्रमण की वजह से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


किला थाना प्रभारी सुभाष यादव को शुक्रवार रात सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। पता लगा कि शादाब, उसकी पत्नी हिना उर्फ साइन व शादाब के सास-ससुर भीख मांगकर गुजारा करते हैं। शादाब व हिना चार महीने से जाहिद के मकान में किराये पर रह रहे हैं।

चारों बच्चों को घर में बंद करके गए थे दंपती  
शादाब के चार बच्चों में एक बेटा और तीन बेटियां हैं। सभी बच्चे छोटे ही हैं। शादाब की पत्नी ने एक माह पहले ही बच्ची को जन्म दिया था। वह सात माह गर्भ वाली अवयस्क बच्ची थी। शुक्रवार सुबह दंपती सभी बच्चों को घर में बंद करके भीख मांगने चले गए थे। 
विज्ञापन


रात में लौटे तो बच्ची घर के अंदर मृत मिली। किला थाना प्रभारी ने बताया कि दंपती ज्यादा कुछ बता नहीं पा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम में कमजोरी व बीमारी की वजह से बच्ची की मौत की बात सामने आई है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें