उझानी। यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं- राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन पांच अप्रैल से चलेगी। 27 अप्रैल तक इसके दोनों ओर से चार फेरे होंगे। स्पेशल ट्रेन का उझानी में पहली बार स्टॉपेज किया गया है। इज्जतनगर डिवीजन के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक 05045 लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन पांच अप्रैल से लालकुआं से किच्छा, बहेड़ी, इज्जतनगर, बरेली जंक्शन, बदायूं, उझानी, सोरों, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, बांदीकुई होते हुए वांकानेर जंक्शन पर स्टॉपेज के बाद राजकोट पहुंचेगी। वापसी में 05046 राजकोट-लालकुआं स्पेशल ट्रेन के स्टॉपेज लककुआं- राजकोट की तरह ही रहेंगे। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन का अवधि विस्तार किया गया है। लालकुआं-राजकोट- लालकुआं स्पेशल ट्रेन पहले भी सप्ताह में एक बार चला करती थी।