फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी में मासूम की तालाब में डूबकर मौत

Mon, 10 Jun 2024 05:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
मृतक बरकत का फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर मजरा में शनिवार की शाम तालाब के किनारे खेल रही तीन वर्षीय बच्ची तालाब में अचानक से गिर गई। इससे बच्ची की पानी में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

रायपुर मजरा में वासिद अली गांव में मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका घर गांव में तालाब के किनारे बना हुआ है। शनिवार की शाम करीब पांच बजे उसने अपनी तीन वर्षीय बड़ी पुत्री बरकत को दस रुपये चीज खाने के लिए दिए। इसके बाद वह काम करने के लिए चले गए थे। बरकत खेलने हुए तालाब के किनारे पहुंच गई। अचानक से वह तालाब में गिरकर डूब गई। जब काफी देर तक बरकत कहीं नजर नहीं आई तो उसकी तलाश करना शुरू किया। मगर उसका कोई पता नहीं चल सका।
करीब एक घंटा बीत जाने पर उसका शव तालाब में तैरता हुआ लोगों ने देखा। उसको निकाल कर आनन-फानन में परिवार के लोग पास के गांव पुसगंवा में एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें