फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, युवक पर पंख काटकर मार डालने का आरोप

Tue, 19 May 2026 03:59 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के इस्लामनगर इलाके में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत का मामला सामने आया है। यह मोर आंधी में घायल हो गया था। ग्रामीणों ने एक युवक पर घायल मोर को मार डालने का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन
मृत मोर को ले जाते दिखा युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के इस्लामनगर इलाके में चार दिन पहले आंधी में घायल हुए राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने एक युवक पर मोर को मार डालने का आरोप लगाया है। वहीं वन विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया है। उनका कहना है कि वनकर्मियों ने फोन नहीं उठाया, जिससे मोर की जान नहीं बच सकी।

विज्ञापन


ब्योरा कासिमाबाद निवासी फिरासत घायल मोर को उपचार के लिए अपने घर ले आया था। ग्रामीणों का आरोप है कि फिरासत ने मोर का इलाज करने के बजाय उसे तड़पाकर मार डाला। मोर की मौत के बाद उसके पंख धारदार हथियार से काट लिए गए। शव को दफनाने के बजाय तालाब में फेंक दिया गया। 

बाद में ग्रामीणों ने एकत्र होकर मोर के शव को दफनाया। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उन्होंने वन विभाग को सूचना देने के लिए फोन किया था। मगर वनकर्मियों द्वारा फोन नहीं उठाया गया। थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने घटना की सूचना वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों में आक्रोश
वन विभाग के अधिकारियों ने गांव में वनकर्मियों को भेजकर मृत मोर को तालाब से निकलवाया। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए बरेली भेजा गया है। उनका आरोप है कि समय पर इलाज मिलने से मोर की जान बच सकती थी। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें