फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीएमओ ने डीजी हेल्थ को भेजी रिपोर्ट

Tue, 19 May 2026 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कादरचौक क्षेत्र के निजी अस्पताल राधिका में प्रसव के दौरान हुई नवजात की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच रिपोर्ट तैयार कर निदेशालय को भेज दी है।
विज्ञापन

सीएमओ ने मामले की विस्तृत रिपोर्ट डीजी हेल्थ को प्रेषित की है। इसके आधार पर तत्कालीन कादरचौक एमओआईसी डॉ. अवधेश के खिलाफ जल्द कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।
तत्कालीन एमओआईसी कादरचौक डॉ. अवधेश की बहन सीएचसी के पास में अपना अस्पताल संचालित कर रहीं थीं। आरोप है कि अस्पताल से भी वहां पर दवाइयों से लेकर डिलीवरी के मरीज भेजे जाते थे। आरोप है कि प्रसव के दौरान एक प्रसूता के साथ अनुचित तरीके से व्यवहार किया गया, इससे स्थिति बिगड़ गई और नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देखकर सीएमओ ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर आरोपों की जांच कराई है। रिपोर्ट मिलने के बाद में सीएमओ डॉ. श्रीमोहन झा की ओर से रिपोर्ट अब डीजी हेल्थ को भेज दी है। अब निदेशालय स्तर से आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें