उझानी। कछला घाट से कांवड़ यात्रा के दौरान बाइक की टक्कर से घायल बरेली जिले के निवासी कांवड़िया की पिछले दिनों इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हादसा चार अगस्त की रात करीब 11 बजे दहेमू पुलिया के पास हुआ था। बरेली में किला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी राहुल उर्फ अविनाश (25) को पीछे से बाइक ने रौंद दिया था। बाइक सवार तो भाग गया था, लेकिन लोगों ने उसकी बाइक पुलिस के हवाले कर दी थी।
लहूलुहान राहुल को यहां अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराके परिवार के लोगों ने पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज, फिर बरेली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया था। इलाज के दौरान बरेली में राहुल की मौत हो गई थी। मृत्यु से जुड़े सभी संस्कार पूरे करने के बाद सोमवार दोपहर कोतवाली आए मृतक के भाई रवि ने पुलिस को तहरीर सौंपी। इसके बाद पुलिस ने बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद