फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मत्स्य पालकों को दी योजनाओं एवं तकनीक की जानकारी

Sun, 22 Nov 2026 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर शनिवार को विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के मत्स्य पालकों, मछुआ समुदाय के लोगों और मत्स्य पालन से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में मत्स्य विभाग ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वेबिनार के माध्यम से राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म तथा अन्य राज्यों में आयोजित कार्यक्रमों से भी अवगत कराया।
विज्ञापन

तालाब प्रबंधन, मत्स्य संपदा में होने वाले रोगों के नियंत्रण और मत्स्य पालकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। अनुभवी मत्स्य पालकों ने अपने अनुभव साझा किए। सीएससी कैंप के माध्यम से मत्स्य पालकों का एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया। मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड और मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के आवेदन लिए गए तथा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में सीईओ मत्स्य संतोष कुमार राम, वरिष्ठ सहायक जिया उर्रहमान कादरी, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष हिमेंद्र कश्यप समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें