फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आशा कार्यकत्रियों ने किया विरोध प्रदर्शन, एक हजार की बढ़ोतरी को बताया लॉलीपॉप

Sun, 22 Nov 2026 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बदायूं के उझानी में सम्राट अशोक स्तंभ पार्क में प्रदर्शन करतीं आशा वर्कर्स। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उझानी। आशा वर्कर्स ने सरकार की ओर से बढ़ाए गए मात्र एक हजार रुपये को लॉलीपॉप बताते हुए नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। आशा वर्कर्स यूनियन की कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मुनीषा यादव की अगुवाई में मोहल्ला गद्दी टोला स्थित सम्राट अशोक स्तंभ पार्क में प्रदर्शन आयोजित किया गया।
मुनीषा यादव ने कहा कि सरकार अपने वादे से मुकर रही है। एक हजार रुपये की बढ़ोतरी किसी भी दशा में मंजूर नहीं है। उन्होंने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया। कहा कि सभी का मानदेय बढ़ा, मगर आशाओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिला संयोजक दिनेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि सरकार को आशा बहिनों के साथ पक्षपातपूर्ण रवैया बंद करना चाहिए। इस दौरान आशा बहिनों ने एक स्वर में मांगों पर अडिग रहने का एलान किया। कहा कि जब तक मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुनीषा यादव, दिनेश चंद्र सक्सेना, एम. आरिफ खान, ज्योति दिवाकर, भावना गुप्ता, ममता देवी, सुमन रानी, सीमा, हेमकुमारी, फातिमा, आरती कश्यप, रेशमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें