फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात शिशुओं के देखभाल की जानकारी दी

Mon, 27 Mar 2017 12:21 AM IST
वजीरगंज।
विज्ञापन
हेल्थ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पर आशा माड्यूल द्वितीय बैच का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ डॉ. चंद्रेश सरन ने किया। उन्होंने परिवार नियोजन की विस्तार से जानकारी देते हुए गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की देखभाल से संबंधित मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया की सरकार कुपोषण के प्रति बेहद गंभीर है।
विज्ञापन

बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की देखभाल और दिए जाने वाले आहार की भी जानकारी दी। ट्रेनर उर्मिला राठौर और प्रियंका सक्सेना ने आशाओं को मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने, गर्भवती महिलाओं तथा नवजात शिशुओं का परीक्षण तथा उनकी उचित देखभाल एवं सुरक्षित प्रसव के बारे में विस्तार से बताया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. फिरासत हुसैन, रूपकिशोर, श्वेता, विमल वार्ष्णेय, रमाकांत द्विवेदी, नावेद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें