फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छात्राओं को बताए किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव

विज्ञापन
नेहरु आदर्श इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया। संवाद
विज्ञापन
अलापुर। नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज में छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देने के उद्देश्य से सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तहत अपराजिता-100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि सीएचसी म्याऊं की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. खदीजा कादिर ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी टिप्स बताए। उन्होंने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलावों, व्यक्तिगत स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी सावधानियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. खदीजा कादिर ने छात्राओं को बताया कि किशोरावस्था में शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। ऐसे में घबराने के बजाय इनके बारे में सही जानकारी रखनी चाहिए। साफ-सफाई का ध्यान रखना, पौष्टिक भोजन करना और किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज नहीं करना है।
उन्होंने छात्राओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने और परेशानी होने पर परिवार के सदस्यों या चिकित्सक से खुलकर बात करने की सलाह दी। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें अपने शरीर व सेहत की देखभाल के लिए प्रेरित करना रहा। छात्राओं को अपनी समस्याओं के बारे में सही जानकारी लेने और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। कई छात्राओं ने भी अपने स्वास्थ्य संबंधी सवाल डॉक्टर से पूछे। कार्यक्रम में सौ से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें