फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक बुखार से बच्ची समेत पांच लोगों की मौत

Thu, 29 Sep 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
बुखार से बच्ची समेत पांच लोगों की मौत - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बाद भी जिले में संक्रामक बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। चौबीस घंटे में बुखार से एक बच्ची समेत पांच लोगों की जान चली गई। सैकड़ों लोग बुखार की जद में हैं। स्वास्थ्य विभाग और संक्रामक रोग नियंत्रण सेल के साथ मलेरिया विभाग की टीमें भी काम कर रही हैं। इसके बाद भी हालात सामान्य होते नजर नहीं आ रहे। जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या 65 के पार हो गई है।
विज्ञापन

अलापुर कस्बे के वार्ड नंबर तीन के सेवाराम (45) और वार्ड नंबर 11 के शंकर लाल (55) कोई दिन से बुखार आ रहा था। परिवार वाले कस्बे के ही डॉक्टर से इनका इलाज करा रहे थे। बुधवार को दोनों की मौत हो गई। कस्बे में करीब 200 लोग बुखार की चपेट में हैं। बुखार से मौतों की वजह से लोग खौफजदा हैं।
इधर, ब्लाक दातागंज के गांव कैलियाई में भी बुखार से दो लोगों की मौत हो गई। गांव के मुनि (55) पुत्र सरदार और सूरजपाल (40) पुत्र इतवारी को कई दिन से बुखार आ रहा थ। इनका इलाज परिवार वाले एक झोलाछाप से करा रहे थे। दोनों की हालत बुधवार सुबह बिगडने पर इनको जिला अस्पताल लाया जा रहा था। इससे पहले ही मुनि और सूरजपाल ने दम तोड़ दिया। कैलियाई गांव में भी करीब 100 लोग बुखार की चपेट में हैं। तमाम लोग झोलाछाप की शरण में हैं। सिविल लाइंस थाने के गांव मझिया में भी एक बच्ची की बुखार से जान चली गई। गांव के गोविंद की 11 वर्षीय बेटी वर्षा को कई दिन से बुखार आ रहा था। बुधवार को वर्षा की हालत ज्यादा बिगड़ गई। परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल आए यहां डॉक्टर ने वर्षा को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें