फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गल्ला मंडी में धान की बढ़ी आवक, घंटों जाम में फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
बिल्सी में बाईपास मार्ग पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर स्थित गल्ला मंडी में इन दिनों धान और बाजरा की अधिक आवक होने के कारण बाईपास पर सुबह से जाम लग रहा है। इससे इधर से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। शुक्रवार को सुबह से बाईपास पर वाहनों की दोनों ओर से लाइन लगी और लोग घंटों परेशान रहे।
विज्ञापन

बाईपास निवासी सीमेंट विक्रेता नितिन वाष्र्णेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को गल्ला मंडी बंद रहती है। शुक्रवार को यहां मंडी में उपजों की अधिक आवक हो जाती है। इसकी वजह से बदायूं चौराहा से लेकर रंजना तिराहा तक लंबा जाम लग गया। लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां तक मुरादाबाद से मैनपुरी को जाने वाली रोडवेज बस भी जाम में तीन घंटों तक फंसी रही। जिससे बस बैठी सवारियों इस गर्मी में काफी परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने बताया पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। फिर भी दो से तीन घंटे तक जाम लग रहा। परमानन्द ने बताया एक साथ अधिक संख्या में किसान गल्ला मंडी पहुंचने से लंबा जाम आए दिन लग जाता है। उन्होंने बताया कि नगर के देववाणी और बदायूं चौराहे पर पुलिस की नियमित ड्यूटी लगाई जानी चाहिए। जिससे जाम की स्थिति न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें