फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा

विज्ञापन
दातागंज शोभा यात्रा में नृत्य करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
दातागंज। आकर्षक झांकियों के साथ बृहस्पतिवार की रात महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा निकाली गई। शुरूआत विधायक राजीव कुमार सिंह ने महर्षि की झांकी की पूजा अर्चना के साथ की।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के जीवन से पीड़ितों की सहायता करना और अपने ज्ञान से दूसरों को लाभ पहुंचाने की शिक्षा मिलती है। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि के अलावा, लवकुश के आश्रम, भगवान राम और महाकाल समेत दर्जनों झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। बैंडबाजे के साथ निकली शोभायात्रा में काली अखाड़े में तलवार बाजी कर प्रदर्शन किया गया। नाचते गाते कलाकारों के साथ वाल्मीकि समाज के लोगों ने जमकर जयकारे लगाए। शोभायात्रा एसडीएम आवास से शुरू हुई। शोभायात्रा के इस विशेष आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, ब्लाक प्रमुख यतेंद्र विक्रम सिंह, अनूप गुप्ता, जितेंद्र वाल्मीकि, अशोक वाल्मीकि, राजीव, चिंटू, संजय, आकाश वाल्मीकि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें