दातागंज से फरीदपुर के बीच घटेगी 38 किलोमीटर दूरी
दातागंज से फरीदपुर को जाने के लिए 68 किलोमीटर की दूरी तय करनी है। पुल पूरा होने पर यह दूरी महज 30 किलोमीटर रह जाती है। ऐसे में पुल के बनने से 38 किलोमीटर की दूरी घटेगी। इससे लोगों के समय और पैसे दोनों की बजत हो सकेगी। वहीं दातागंज से फरीदपुर होते हुए तिलहर, कटरा, शाहजहांपुर, लखनऊ, सीतापुर के लिए भी यह सीधा रूट है।
आईआईटी की रिपोर्ट आने के बाद मुड़ा पुल और संपर्क मार्ग के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई है। इसे शासन को भेजा जा चुका है। शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - नरेश कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग