फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बेटे के जन्मदिन की चल रही थी तैयारी, पंखा ठीक करते समय करंट से पिता की मौत

Thu, 02 Oct 2025 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के सैजनिया गांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। बेटे के नामकरण पर करंट लगने से पिता की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के सैजनिया गांव में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घर में पंखा ठीक करते समय करंट लगने से 22 वर्षीय रूपेश की मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर घर का माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि रूपेश के बेटे के नामकरण का कार्यक्रम मंगलवार को था। सुबह से ही परिवार के लोग तैयारियां कर रहे थे। रिश्तेदारों व गांव के परिचितों को भोजन कराने के लिए पकवान बन रहे थे। तमाम रिश्तेदार खुशी में शामिल होने के लिए घर पहुंच गए थे। गांव व रिश्तेदारों को खाना खिलाने की तैयारी चल रही थी। इसी समय एक पंखा अचानक बंद हो गया।

रूपेश पंखा ठीक करने देखने लगा। इसी दौरान करंट लगा तो वह बेहोश होकर गिर गए। परिवार के लोग उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया। परिजनाें ने बुधवार को उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उघैती: नलकूप चलाते समय लगा करंट, किसान की मौत
उघैती के टेहरा गांव निवासी अमरीश (25) पुत्र अतर सिंह बुधवार को फसल की सिंचाई करने को गए थे। सिंचाई के लिए नलकूप चलाने को जैसे ही उसने हाथ बढ़ाया कि उनको बिजली करंट लग गया। चीख सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग उन्हें सहसवान सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने देखते हर उनको मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

भाई रमेश ने बताया है कि भाई अमरीश गांव के ही लोगों की जमीन बंटाई पर लेकर परिवार कर पालन पोषण करता आ रहा था। मजदूरी व खेती करके वह परिवार का अच्छे से ख्याल रखता रहा था। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर खराब हाल है। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। देर शाम पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। जैसे ही शव घर पहुंचा तो गांव व रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें