सोई आश्रम में यज्ञ मंडप पूजन के अवसर पर यजमान दंपती। संवाद
बदायूं। श्रीश्री 1008 विदेह नंदिनी शरण महाराज सोई आश्रम में सात दिवसीय श्री मारुति नंदन महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ किया गया। कथा का आयोजन महंत फूलबाबा के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सतना से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक पंडित राधेश्याम महाराज ने की। यज्ञ प्रारंभ होने से पूर्व आचार्य महाराज ने पुण्य वचन संस्कार संपन्न कर मंडप प्रवेश कराया। शाम के समय मंगला आरती के पश्चात श्रीराम कथा का शुभारंभ किया जाएगा।
कथा स्थली पर भक्तिरस का अद्भुत वातावरण बना हुआ है। पूरे आयोजन स्थल पर जय श्रीराम और हनुमानजी महाराज के जयघोष गूंजते रहे।
इस पावन अवसर पर यजमानों के रूप में भगवान सिंह चौहान व पूनम कुमारी चौहान, मनोज कुमार शर्मा व सुनीता देवी, अशोक कुमार सिंह व ममता चौधरी, विनय कुमार मिश्रा व लक्ष्मी देवी, पप्पू शर्मा व रीमा शर्मा, पुष्कर सिंह, इंदु सिंह, भोलानाथ पथिक विनोद व सीता पांडेय के साथ विनोद पचौरी, जेई मनोज यादव, मनोज शंखधार आदि थे। संवाद