फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुसीबत में पुलिस को बिना डर के मानें अपना सहयोगी

विज्ञापन
महिला थाने में दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत छात्राएं पहुंची । संवाद
विज्ञापन
बदायूं। अमर उजाला फाउंडेशन के ‘दोस्त पुलिस’ कार्यक्रम के तहत महिलाओं और छात्राओं को पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की जानकारी दी गई। कार्यक्रम शुक्रवार को महिला थाने में आयोजित किया गया, जिसमें सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ज्योति सिंह ने छात्राओं को बताया कि पुलिस से डरने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस हमेशा महिलाओं और नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध रहती है।
उन्होंने कहा कि बिना झिझक और डर के पुलिस को अपने दोस्त की तरह मानकर अपनी बात कहनी चाहिए। थाना प्रभारी ने छात्राओं को यह भी समझाया कि यदि कोई महिला अपने साथ होने वाले अन्याय या अपराध के बारे में चुप रहती है, तो यह आगे भी जारी रह सकता है। इसलिए महिलाओं और लड़कियों को हिम्मत और सतर्कता के साथ अपनी आवाज उठाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

छात्राओं को बताया कि महिला के खिलाफ होने वाले अपराध की सूचना महिला हेल्पडेस्क, महिला थाना, हेल्पलाइन नंबर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। इसके अलावा उन्होंने छात्रों को सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल की सलाह दी। कहा कि अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि अगर कोई व्यक्ति फोन, मैसेज या स्कूल-कोचिंग आने-जाने के दौरान रास्ते में परेशान करता है तो छात्राएं हेल्पलाइन की मदद ले सकती हैं। इस अवसर पर छात्राओं ने बिना झिझक के अपने सवाल पूछे और अपनी शंकाओं का समाधान पाया।

महिला थाने में दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत छात्राएं पहुंची । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें