फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में उपस्थित और परिणाम में गैरहाजिर

Tue, 19 May 2015 07:32 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमर्स वर्ग के एक स्टूडेंट का भविष्य रिजल्ट घोषित होने के बाद अंधकार में आ गया। परीक्षा के दौरान उपस्थित रहने के बावजूद रिजल्ट में गैरहाजिर दर्शा दिया गया। जिससे उसका रिजल्ट प्रभावित हो गया। वह न्याय के लिए कॉलेजों के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन

आदर्श शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज के कॉमर्स वर्ग के छात्र अतुल कश्यप का परीक्षा केंद्र इस्लामिया इंटर कॉलेज था। इसमें उसने परीक्षाएं दी थीं। अतुल का कहना है कि उसने सभी परीक्षाएं दीं और परीक्षा के दौरान उपस्थिति भी लगाई। बताया कि व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार के सेकेंड पेपर में भी कमरा नंबर 13 में परीक्षा दी थी और उपस्थिति भी लगाई थी। बावजूद इसके रिजल्ट में उसे संबंधित परीक्षा में गैरहाजिर दर्शा दिया गया। जिससे उसका परिणाम प्रभावित हो गया। बताया कि इससे उसका भविष्य अंधकार में जाता नजर आने लगा है। अतुल ने बताया कि उसने इसकी शिकायत स्कूल में दर्ज कराई है। बोर्ड ऑफिस के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें