फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रट में बेरीकेडिंग, नामांकन कल से

Wed, 18 Jan 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बदायूं।
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नामांकन के दौरान कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था 
विज्ञापन

डीईओ ने सभी आरओ को दिए कड़े निर्देश 
चुनाव आयोग से जारी कार्यक्रम के मुताबिक विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार 20 जनवरी से शुरू हो जाएगी। सिर्फ एक दिन ही बचा है इसलिए जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी कराई हैं। नामांकन प्रक्रिया कलक्ट्रेट परिसर में होगी। यहां बुधवार को बेरीकेडिंग का काम कर लिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार ने व्यवस्थाएं देखीं। वह नामांकन के लिए अधिसूचना जारी करेंगे और अभ्यर्थी 27 जनवरी तक नामांकन करा सकेंगे।
विज्ञापन

नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट परिसर में सिर्फ प्रत्याशी और उनके समर्थक, प्रस्तावक ही आ-जा सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में होगी। पुलिस प्रशासन ने कलक्ट्रेट परिसर में पुलिस बल का बंदोबस्त किया है। शुक्रवार सुबह से पुलिस बल की तैनाती कर दी जाएगी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक प्रत्याशी के साथ नामांकन के दौरान केवल पांच लोग ही अंदर जा सकेंगे। उनके वाहनों को इस्लामियां इंटर कॉलेज के मैदान में ही खड़ा करा दिया जाएगा। नामांकन स्थल तक गैरजरूरी लोग न जा सकें। रोकने के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार का कहना है कि नामांकन की सारी तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान चुनाव आयोग से जारी निर्देशों का पालन कराया जाएगा। प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों को आचार संहिता के पालन के निर्देश हैं। डीईओ ने एसएसपी से भी पर्याप्त पुलिस बल के बंदोबस्त हो कहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें