फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की सभी ब्लाकों में सपा का मुखिया

Sun, 07 Feb 2016 11:56 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच रविवार को जिले में ब्लाक प्रमुख का निर्वाचन संपन्न हुआ। सभी सीटों पर सपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

  जिले के कुल 15 ब्लाकों में से 11 ब्लाकों में सिर्फ एक-एक नामांकन हुआ था। शनिवार को नाम वापसी के बाद आसफपुर से प्रेमवती, जगत से सुनीता देवी, कादरचैक से कौशल कुमार, अंबियापुर से विजेता यादव, दातागंज से कालीचरन, समरेर से शशि प्रभा, बिसौली से श्रीवती देवी, उसावां से राजेश कुमार, दहगवां से सतीश यादव, म्याऊं से संगीता रानी और सहसवान से नेमसिंह यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करने के बाद डीएम ने प्रमाण पत्रों का वितरण कर दिया था। उझानी, सालारपुर, वजीरगंज और इस्लामनगर ब्लाक में मतदान कराना पड़ा। इन ब्लाकों में भी सपा प्रत्याशियों ने ही जीत दर्ज की है। उझानी में टक्कर जरूर कांटे की रही। मतदान के दौरान बीडीसी सदस्यों को तलाशी के बाद ही मतदान केंद्र में प्रवेश करने दिया गया।
मतगणना निपटने के बाद डीएम शंभूनाथ ने कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में निर्वाचित ब्लाक प्रमुख रत्नेश यादव, दिनेश यादव, गेंदा देवी और सुमिता वार्ष्णेय को प्रमाण पत्र बांटे। इस दौरान शहर विधायक, वक्फ  विकास निगम चेयरमैन आबिद रजा, डीसीबी चेयरमैन बृजेश यादव, एसएसपी सौमित्र यादव, सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया, एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सदर प्रदीप कुमार यादव, आजीविका मिशन के उपायुक्त आरपी सिंह आदि भी रहे।
विज्ञापन

बाक्स
प्रेक्षक ने लिया चुनाव प्रक्रिया का जायजा
बदायूं। चुनाव प्रेक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने डीएम शंभूनाथ, एसएसपी सौमित्र यादव के साथ उझानी, सालारपुर, इस्लामनगर और वजीरगंज में चुनाव प्रक्रिया का जायजा लिया। चारो ब्लाकों में 11 बजे से मतदान शुरू होकर तीन बजे तक चला। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के साथ पीएसी तैनात की गई थी। वीडियोग्राफी के साथ मतदान केंद्रों में सीसी कैमरे भी लगाए गए।
------------------------------------------------------------------------------------------------------------
कांटे की टक्कर के बाद रत्नेश ने पहलवान को हराया
रत्नेश को 55, हरवंश पहलवान को 48 वोट मिले
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी। कांटे की टक्कर के बाद सपा प्रत्याशी रत्नेश यादव ने प्रतिद्वंद्वी हरवंश पहलवान को सात वोट से शिकस्त देकर ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। रत्नेश यादव के पक्ष में 55 और हरवंश पहलवान के पक्ष में 48 बीडीसी सदस्यों ने वोट दिया। एक वोट निरस्त कर दिया गया। रत्नेश यादव के पति कृष्णपाल यादव भी उझानी के ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं।
उझानी ब्लाक में कुल 104 बीडीसी सदस्य हैं। यहां से सपा ने रत्नेश यादव को प्रत्याशी बनाया था। टिकट न मिलने से बागी हुए हरवंश पहलवान निर्दलीय चुनाव मैदान में थे। रविवार को मतदान के दौरान यहां कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। एक वोट को लेकर दोनों प्रत्याशियों के बीच नोकझोंक भी हुई। 11 बजे से शुरू हुआ मतदान तीन घंटे में निपट गया। एआरओ दिलीप कुमार सैनी की देखरेख में मतगणना के बाद रत्नेश यादव को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इस दौरान एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी अनिल यादव, सीओ उझानी जेएस पाटनी नजर रखे रहे।
-----
सुमिता वार्ष्णेय ने दर्ज की 50 वोट से जीत
प्रतिद्वंद्वी धीरेंद्र यादव को मिले सिर्फ सात वोट
वजीरगंज। ब्लाक प्रमुख पद पर वजीरगंज में मुकाबला एकतरफा रहा। सपा की सुमिता वार्ष्णेय के पक्ष में 57 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया। वहीं प्रतिद्वंद्वी धीरेंद्र यादव को सात और सत्यपाल को सिर्फ तीन वोट मिले। तीन बीडीसी सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।
ब्लाक कार्यालय पर रविवार सुबह 11 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान चालू हुआ। शाम तीन बजे तक मतदान चला। वजीरगंज में कुल 72 बीडीसी सदस्य हैं। इनमें से 69 सदस्यों ने मतदान किया। दो मतों को निरस्त कर दिया गया। मतगणना के बाद सुमिता वार्ष्णेय को निर्वाचित घोषित किया गया। इस दौरान यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। बीडीसी सदस्यों को तलाशी के बाद ही मतदान केंद्र में प्रवेश करने दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से यहां कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी भी लगाई गई थी।
-----
दिनेश यादव ने 13 वोट से दर्ज की जीत
पूर्व ब्लाक प्रमुख की पत्नी को मिले 28 वोट
इस्लामनगर। ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन ने इस्लामनगर को संवेदनशील श्रेणी में रखा था। यहां भी कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण चुनाव निपट गया। निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सुरेश यादव के पुत्र दिनेश यादव ने अपनी प्रतिद्वंदी मनोरमा यादव को 13 मतों से शिकस्त दी।
इस्लामनगर में कुल 69 बीडीसी सदस्य हैं। यहां सभी सदस्यों ने मतदान किया। 41 सदस्यों ने दिनेश यादव के पक्ष में और 28 ने मनोरमा के पक्ष में वोट दिया। त्रिभुवन को एक ही वोट मिला। मनोरमा सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीपाल सिंह की पत्नी हैं। सपा से टिकट की लाइन में श्रीपाल सिंह भी थे। लेकिन पार्टी ने दिनेश यादव को प्रत्याशी बनाया था। इससे नाखुश श्रीपाल सिंह ने अपनी पत्नी को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारा था। यहां शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न होने के बाद प्रशासन ने चैन की सांस ली है।
------
सालारपुर में 38 वोट से गेंदा ने दर्ज की जीत
 प्रतिद्वंद्वी किरन देवी को मिले 22 वोट
सिलहरी। सालारपुर ब्लाक में कड़ी सुरक्षा के बीच हुए मतदान और मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी गेंदा देवी को 38 वोट से निर्वाचित घोषित किया गया। दो वोट निरस्त कर दिए गए। मतदान में आठ बीडीसी सदस्यों ने हेल्पर का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

सालारपुर ब्लाक में कुल 84 बीडीसी सदस्य हैं। यहां भी सभी बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया। 60 सदस्यों ने सपा प्रत्याशी गेंदा देवी के पक्ष में वोट दिया, वहीं 22 सदस्यों ने निर्दलीय किरनदेवी के पक्ष में वोट दिया। दो मतों को निरस्त घोषित कर दिया गया। सालारपुर में भी चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न कराया गया। कई बार मतदान केंद्र से भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें