बदायूं। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की 27 जुलाई को इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस वर्ष कंपार्टमेंट परीक्षा में 400 से अधिक छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है।
परीक्षा के लिए जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज शामिल हैं। डीआईओएस लालजी यादव ने कहा कि शासन की ओर से ऐसे विद्यार्थियों को दोबारा अवसर देने की व्यवस्था की गई है जो किसी एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण रह गए थे। संवाद