बिसौली। श्रद्धालुओं ने कछला गंगा घाट पर पहुंच कर भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन किया।
श्रद्धालुओं ने सोमवार को नगर में विसर्जन यात्रा निकाली। विसर्जन यात्रा के बाद मंगलवार को श्रद्धालु मूर्तियां लेकर कछला घाट पहुंचे जहां जय जय गणेश और गणपति बप्पा मोरया, अबके बरस जल्दी आना के उद्घोष के साथ सभी ने गंगा में मूर्तियों का विसर्जन किया। गंगा स्नान कर सभी ने घर वापसी की। इस अवसर पर दुर्गेश वार्ष्णेय, अनिल कुमार अक्कू, मनोज टाटा, अनूप शर्मा एडवोकेट, हिमांशु वार्ष्णेय समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
ओरछी। क्षेत्र के एक कोल्ड स्टोरेज (साहू खान चंद्र पर) पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। मंगलवार को भक्तगण गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा को राजघाट नरौरा ले गए। जहां प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
दहगवां। कस्बे में मंगलवार को श्री गणेश विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा नगर के श्रीराम मंदिर, सुनार गली, मेन मार्केट होती हुई शुक्रवार बाजार पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में डीजे, काली अखाड़ा, राधा-कृष्ण, शंकर पार्वती के स्वरूप झांकियों में बिराजमान थे। श्रद्धालुओं ने राजघाट पर श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। इस मौके पर सदर विधायक पुत्र मयंक गुप्ता, विश्वजीत गुप्ता, लोकमन्य वर्मा, उमेश गुप्ता, संजीव वर्मा, अंकित गुप्ता, सुरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।