फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे लोग : हरीश

विज्ञापन
बिल्सी नगर पालिका में आयोजित संकल्प सभा में हिस्सा लेते विधायक हरीश शाक्य। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल को लेकर शनिवार को नगर पालिका परिसर में संकल्प सभा आयोजित की गई। मुख्य अतिथि विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क एलपीजी कनेक्शन दिए गए। चार करोड़ से अधिक लोगों को आवास योजना का लाभ मिला। पीएम आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को पांच लाख तक का निशुल्क इलाज मिल रहा है। देश के 80 करोड़ लोगों को निशुल्क अनाज दिया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया। इससे पहले सभासद अजीत गुर्जर, उमेश बाबू, प्रखर माहेश्वरी आदि ने 51 किलो की फूलमाला पहनाकर विधायक का स्वागत किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, शेखर सक्सेना, विवेक राठी, आदित्य माहेश्वरी, प्रमोद गोस्वामी, अमित मिश्रा, सुधीर सोमानी, लोकेश वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा, विकास माहेश्वरी, संजीव वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
वजीरगंज। केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर पर आयोजित कार्यक्रम का आयोजन एक फार्म हाउस में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि महिला निर्भीक होकर अब बाजारों में आ जा सकती हैं। बालिका स्कूल आसानी से जा रही हैं। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। छह करोड़ लोग बेरोजगारी से ऊपर एवं 66 करोड़ लोगों ने संगम में स्नान किया। इस अमृत स्नान में 100 देश के लोगों ने भाग लिया। उन्होंने सपा सरकार पर निशान साधा। पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरज पटेल व कुंवर प्रताप सिंह ने भी विचार व्यक्त किये। इस मौके पर अनुज सक्सेना पूर्व मंडल अध्यक्ष, राजेश गुप्ता (राजू टाइगर ), राहुल वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें