अपनी बहन के यहां रह रही है महिला
महिला के मुताबिक सिपाही ने उसे बताया कि पति ने उसके खिलाफ घर से माल-जेवर लेकर गायब होने की तहरीर दी है। थाने आकर अपनी बात बताओ, लेकिन महिला ने आने से मना कर दिया। बताया कि वह अपनी मर्जी से बहन के यहां रह रही है। यही बात उक्त सिपाही ने उसके पति को बता दी। उससे क्षुब्ध होकर पति ने उस पर व उक्त सिपाही पर झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। महिला की तहरीर पर पुलिस से जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।