फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पावर कॉरपोरेशन के संविदा कर्मियों का अनशन शुरू

विज्ञापन
बिसौली में अनशन पर बैठे निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष। संवाद
विज्ञापन
बिसौली। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/ संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर विद्युत वितरण खंड तृतीय कार्यालय के समक्ष मंगलवार को क्रमिक अनशन शुरू कर दिया गया। मंगलवार को संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष इं. हर्षवर्धन अनशन पर बैठ गए। शक्ति भवन, लखनऊ में चल रहे धरना-प्रदर्शन के समर्थन में अनशन की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन में हलचल मच गई।
विज्ञापन

अनशन के दौरान इं. हर्षवर्धन ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार मोहम्मद हारिश को दिया। आरोप लगाया कि पावर कॉरपोरेशन ने 15 मई 2017 के अपने आदेश का उल्लंघन कर प्रदेश के लगभग 25 हजार संविदा विद्युत कर्मचारियों को कार्य से हटा दिया है, जिससे शेष कर्मचारियों पर कार्यभार बढ़ गया है और लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।
उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल से 28 मई 2026 के बीच प्रदेश में 37 दिनों के दौरान 36 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 23 कर्मचारियों की मौत और 14 गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने सरकार से हटाए गए कर्मचारियों की तत्काल बहाली और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान प्रदीप कुमार, धर्मवीर, वीरेंद्र कुमार, गौरव कुमार, सीमांत, नंदलाल, सत्येंद्र कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें