फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तू कितनी अच्छी है, तू कितनी प्यारी है...’

विज्ञापन
विज्ञापन
देवनागरी कॉलेज में मदर्स डे के उपलक्ष्य में शनिवार को मां की महिमा से सराबोर कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्राएं श्रंखला बनाकर मां की आकृति में खड़ी हुईं। ...तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है जब यह गीत गूंजा बच्चे भावुक हो गए।कॉलेज परिसर में मदर्स डे कार्यक्रम की शुरूआत पूर्वाह्न में हुई। प्रबंधक प्रोमिला शर्मा ने मां के जीवन से जुड़ीं कई अहम बातें बच्चों के साथ शेयर कीं। कहा कि जुबां पर मां की नाम आते ही मन में अजीब सी आत्मीयता हिलोरे मारने लगती है। बच्चों ने जीवन में मां की महत्व भी समझा। बच्चों ने मां शब्द की आकृति में खड़े होकर मां की सेवा की संकल्प लिया। फिल्म राजा और रंक के गीत में मां की परेशानियों को सुन बच्चे असहज हो गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बच्चों ने कार्ड बनाकर भी मां को समर्पित स्लोगन लिखे। इमोशनल पल के दौरान प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा भी भावुक हो गए। शिक्षिकाओं ने बच्चों का मागदर्शन किया। इस मौके पर नेहा गुप्ता, दीप्ति माहेश्वरी, रंजना आर्या, दीक्षा, शिखा, भारती, अनामिका, चारू, रोहित, अनुज, पल्लवी, ओमेंद्र, शिवओम, सुमन आदि मौजूद थीं। संचालन संकेत शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें