फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बर्तन धोते समय गिरी मकान की दीवार, महिला की मौत

विज्ञापन
रेहड़िया में कच्चे मकान की दीवार गिरी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शाहजहांपुर जिले के थाना कलान क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए हादसे में मकान की दीवार गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले कलान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बदायूं रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना कलान क्षेत्र के कस्बा कलान निवासी उर्मिला (32) पत्नी मांगूलाल मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर पर बर्तन धो रही थीं। इसी दौरान अचानक मकान की एक दीवार उनके ऊपर गिर पड़ी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें कलान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बदायूं रेफर कर दिया। परिजन पहले एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उर्मिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिजन शव अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन

सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल में महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन महिला के शव को बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही घर ले गए हैं।

फोटो- 45

कच्चे मकान की दीवार गिरी
रेहडिया। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते ब्लॉक वजीरगंज क्षेत्र के गांव रेहड़िया में एक कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे के दौरान मकान मालिक अमित पाठक की पत्नी शिल्पी पाठक चूल्हे पर खाना बनाने जा रही थीं, गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गई। गांव निवासी अमित पाठक का परिवार कच्चे मकान में रह रहा है। बारिश के कारण मकान की एक दीवार कमजोर हो गई और अचानक गिर पड़ी। दीवार गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित परिवार फिलहाल पन्नी डालकर रहने को मजबूर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें