फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: टोंटियों से निकल रहा गर्म पानी, ठंडे पानी की तलाश में भटक रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाएं ठप पड़ी हुई हैं। प्लेटफॉर्म पर लगे वाटर कूलर यात्रियों की संख्या के सामने नाकाफी साबित हो रहे हैं। टोंटियों से गर्म पानी निकल रहा है। इसके चलते यात्रियों को पानी की बोतलें खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में टिकट बिकते हैं, यानी रोज इतनी संख्या में लोग आते भी हैं। इसके बावजूद उनका ख्याल नहीं है।
विज्ञापन


स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए व्यवस्थाएं पूरी तरह ठीक नहीं हैं। गर्मी में यात्रियों को ठंडे पानी के लिए इधर-उधर जाना पड़ता है। बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की व्यवस्थाओं की पड़ताल की गई। पाया गया कि दोपहर 11.45 बजे प्लेटफॉर्म पर काफी यात्री बरेली और कासगंज जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। प्यास लगने पर वे ठंडे पानी की तलाश में भटक रहे थे। पहले प्लेटफॉर्म एक पर लगे वाटर कूलर के पास जा रहे थे, उसमें से सामान्य पानी निकल रहा था। इसके बाद वे दूसरे वाटर कूलर के पास जा रहे थे। लेकिन ज्यादा ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा था।
यात्री कैलाश ने बताया कि सवारियों की संख्या अधिक होने के कारण वाटर कूलर से लोगों को ठंडा पानी मिल ही नहीं पाता। वह मानते हैं कि इसका इस्तेमाल ज्यादा हो रहा है। इसी वजह से पानी ठंडा होने की नौबत ही नहीं आ पाती। वहीं पास में लगी टंकी में गर्म पानी आ रहा था। उसे पीने से लोग बच रहे थे। संवाद
विज्ञापन




प्राइवेट संस्था का वाटर कूलर पड़ा बंद

स्टेशन पर ठंडे पानी का टोटा है। यहां पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक संस्था की ओर से लगाया गया वाटर कूलर बंद पड़ा है, पानी की तलाश में वाटर कूलर के पास आने वाले यात्री निराश होकर वापस लौट रहे हैं। इसके कारण यात्रियों को मजबूरी में ठंडे पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही है।



प्लेटफॉर्म पर लगे पंखे पड़े बंद

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ही ट्रेनों का ज्यादा आना जाना होता है। इसके कारण प्लेटफॉर्म नंबर एक पर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। यात्रियों की सुविधाओं के लिए टिनशेड बनाए गए है। पुराने टिनशेड में तो पंखे चल रहे थे, लेकिन नए शेड में पंखे नहीं चल रहे थे। इस कारण यात्री गर्मी में परेशान हो रहे थे। महिला यात्री सुनीता ने बताया कि वह धूप से बचने के लिए यहां बैठी हैं लेकिन धूप से ही राहत है, हवा नहीं मिल रही। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगी डिजिटल घड़ी भी बंद ही दिखती है।



बस अड्डे पर वाटर कूलर नाकाफी, खड़ा कराया पानी का टैंकर

रोडवेज बस स्टैंड पर वैसे तो दो वाटर कूलर लगे हैं, लेकिन एक वाटर कूलर यात्रियों के लिए काफी दूर पड़ता है। लोग बस छोड़कर वहां तक नहीं पहुंच पाते हैं। इस कारण एक ही वाटर कूलर पर पानी पीने के लिए यात्रियों की भीड़ लगी रहती है। दूसरी ओर लगा वाटर कूलर का इस्तेमाल चालक या परिचालक ही कर पाते हैं। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए नगरपालिका की ओर से टैंकर खड़ा कराया जाता है, मगर ठंडा पानी तो नहीं मिल पाता।



बस स्टैंड पर लगे सभी पंखे चल रहे हैं, पानी के लिए हुए वाटर कूलर भी सही से चल रहे हैं, पानी की अतिरिक्त व्यवस्था के लिए नगरपालिका की ओर से पानी का टैंकर रखा गया है। -राजेश पाठक, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें