बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान महिला की मौत का मामला अब एडी हेल्थ तक पहुंच गया है। हजरतपुर निवासी शोभा चौहान की मौत के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मृतका के पति ने सीएमओ को शिकायत पत्र देकर दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ ने मामला एडी हेल्थ बरेली को भेज दिया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और जिम्मेदार डॉक्टरों पर कार्रवाई की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
हजरतपुर निवासी भोले के मुताबिक शोभा चौहान को करीब 15 दिन पहले पेट दर्द और पित्त की थैली में दिक्कत होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में दिखाया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी। इसके बाद महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के अगले ही दिन महिला की हालत बिगड़ने लगी। पेट में तेज दर्द शुरू हो गया और पेट से पस आने लगी। परिजनों का कहना है कि पहली सर्जरी गलत होने के बाद डॉक्टरों ने दोबारा ऑपरेशन किया, लेकिन दूसरी सर्जरी के बाद महिला का फेफड़ा सिकुड़ गया और हालत और ज्यादा गंभीर हो गई।
हालत ज्यादा खराब होने पर मंगलवार को महिला को बरेली रेफर कर दिया गया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पति ने सीएमओ को दिए शिकायत पत्र में इलाज में लापरवाही, डॉक्टरों की अनदेखी और गलत ऑपरेशन करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने पूरा मामला एडी हेल्थ के संज्ञान में भेज दिया है। माना जा रहा है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। संवाद
-मृतका के परिजन मिलने आए थे। उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले से एडी हेल्थ बरेली को अवगत करा दिया गया है।
-डॉ. श्रीमोहन झा, सीएमओ बदायूं
-
राजकीय मेडिकल कॉलेज... के साथ
सीएम कार्यालय ने तलब की मेडिकल कॉलेज प्रकरण की रिपोर्ट
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में हजरतपुर निवासी शोभा चौहान की मौत के मामले में अब सीएम कार्यालय ने पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट तलब कर ली है। यह कार्रवाई अमर उजाला की रिपोर्ट के बाद तेज हुई, जिसमें पित्त के ऑपरेशन के दौरान कथित रूप से दो बार गलत सर्जरी और लापरवाही के गंभीर आरोप सामने आए थे। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई, पेट में संक्रमण और गंभीर दिक्कतें बढ़ने लगीं, जिसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। बरेली में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मामले को लेकर परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। रिपोर्ट सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल बढ़ गई है और शासन स्तर पर पूरे घटनाक्रम की जांच रिपोर्ट मांगी गई है। माना जा रहा है कि जांच के बाद जिम्मेदार डॉक्टरों और संबंधित स्टाफ पर कड़ी कार्रवाई तय हो सकती है। संवाद
प्लेटफार्म पर बंद पड़ी घड़ी और पंखे। संवाद
प्लेटफार्म पर बंद पड़ी घड़ी और पंखे। संवाद