फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अवकाश के बाद खुला अस्पताल, 1238 मरीजों ने कराया उपचार

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा लेने को लगी मरीजों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल शनिवार व रविवार के अवकाश के बाद खुला तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सर्दी, बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। सुबह दस बजे से दो बजे तक मरीजों की लाइन लगी रही। सोमवार को 1238 मरीजों ने पर्चा बनवाकर दवा व विभिन्न जांचें कराईं।
विज्ञापन


ठंड बढ़ने के साथ ही जिले में सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी और वायरल बुखार के साथ उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इससे सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में 1238 नए मरीजों ने पर्चे बनवाए। ओपीडी में बैठे डॉक्टरों ने मरीजों को देखकर दवा दी। साथ ही जांच भी कराई। पांच सौ से अधिक मरीज सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित रहे।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि शनिवार को 12 बजे अस्पताल बंद हो गया था। काफी मरीज लौट गए थे। रविवार को अवकाश रहा। सोमवार को मौसम भी साफ था। धूप निकली तो मरीजों को संख्या अधिक रही है। मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जा रही है। दवा से लेकर जांच कराई जा रहीं हैं। इस समय सर्दी-खांसी के मरीज भी बढ़ रहे हैं।

जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा लेने को लगी मरीजों की लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें