फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने पर हिंदू संगठनों में रोष

विज्ञापन
बिनावर के वियोर गांव में प्रतिबं​धित पशुओं के अवशेष देखती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बिनावर। तस्करों ने प्रतिबंधित पशुओं का मार कर मांस लेकर चले गए। उसके अवशेष वह जंगल में छोड़ गए। उसे देख हिंदू संगठनों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ब्यौर के पश्चिम दिशा के जंगल में अज्ञात तस्करों ने शनिवार रात प्रतिबंधित पशुओं का वध कर दिया और अवशेष छोड़ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर अवशेषों के सेंपल भरवाकर जांच को भेजा है। इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों में रोष है। उनका कहना है कि पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हुई हैं लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। बिनावर के थाना प्रभारी अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि अवशेषों को एकत्र कराया गया है। पशु चिकित्सक ने अवशेषों के सेंपल लेकर जांच को भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें