बिसौली-दबतोरी के बीच बस सेवा शुरू होने पर खुशी मनाते लोग।-संवाद
दबतोरी। बिसौली से दबतोरी के लिए रोडवेज बस सेवा रविवार से शुरू हो गई। विधायक आशुतोष मौर्या और एआरएम अजय कुमार ने बस को हरी झंडी दिखाई। क्षेत्र के लोगों की मांग थी कि बिसौली से दबतोरी के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की जाए। बिसौली विधायक ने भी इसके लिए प्रयास किया। रविवार को रोडवेज बस बिसौली से 11 बजे दबतोरी पहुंची। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर सुरेश चंद्र मिश्रा, ओमेंद्र मिश्रा, अजय सिंह, सुनील कुमार सिंह, संजीव मिश्रा, पप्पन भदोरिया, बंटी सिंह आदि थे।