फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्लॉट विवाद में हाईवोल्टेज ड्रामा, दो भाई मोबाइल टावरों पर चढ़े

विज्ञापन
नौशेरा गांव में शनिवार को टावर पर चढ़ा युवक। स्रोत- वीडिया ग्रेव
विज्ञापन
बदायूं। शहर से सटे नौशेरा गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा खड़ा हो गया, जब दो सगे भाई अपनी-अपनी मांगों को मनवाने के लिए अलग-अलग मोबाइल टावरों पर चढ़ गए। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को सकुशल नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नौशेरा गांव के नत्थूलाल के बेटे नरेंद्र का अपने छोटे भाई मानसिंह से लंबे समय से प्लॉट और रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। नरेंद्र के परिजनों का आरोप है कि निर्माणाधीन मकान में गेट लगाने के बाद मानसिंह उसे खोलने नहीं दे रहे हैं। इसी को लेकर नरेंद्र अपने घर के पास स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गए। नरेंद्र ने कहा कि जब तक गेट खुलवाने की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक वह नीचे नहीं उतरेंगे।
वहीं मानसिंह का कहना था कि जिस स्थान पर गेट खोला गया है, वह उनकी जमीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट भी की है। उनका कहना था कि उनकी जमीन में किसी भी हालत में गेट नहीं खुलने दिया जाएगा और जब तक विवाद का समाधान नहीं होगा, तब तक उनका पक्ष भी अपनी मांग पर कायम रहेगा।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों भाई गांव में पास-पास स्थित अलग-अलग मोबाइल टावरों पर चढ़े हुए थे और नीचे मौजूद पुलिस अधिकारियों व परिजनों से मोबाइल फोन के जरिये बातचीत कर रहे थे। दोनों अपने साथ पानी की बोतल और मोबाइल फोन भी लेकर गए थे। टावरों पर चढ़े दोनों पक्ष अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े रहे। इससे काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास शुरू किया।
पुलिस ने परिजनों और गांव के संभ्रांत लोगों की मदद से दोनों भाइयों से बातचीत की। करीब दो घंटे तक चले समझाने-बुझाने के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया गया और उन्हें सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद का समाधान बातचीत से निकालने की सलाह दी है। संवाद

नौशेरा गांव में शनिवार को टावर पर चढ़ा युवक। स्रोत- वीडिया ग्रेव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें