फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन से लड़ने को वीर रस  की कविताएं सुना भरा जोश

Sun, 11 Sep 2016 11:49 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
शासन से लड़ने को वीर रस  की कविताएं सुना भरा जोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करों का धरना प्रदर्शन रविवार को रहा जारी  
 राज्य कर्मचारियों का दर्जा दिलाए जाने और मानदेय बढ़ाए जाने की मांग को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले चल रहा आंगनबाड़ी वर्करों का धरना प्रदर्शन रविवार को अवकाश वाले दिन भी जारी रहा। आंगनबाड़ी वर्करों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करके अपनी एकता का एहसास कराया। इस दौरान आंगनबाड़ी पदाधिकारियों ने अपने साथियों के अंदर उत्साह जगाने के लिए वीर रस से ओत-प्रोत कविताएं सुनाईं। 
विज्ञापन

आंगनबाड़ी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक केंद्र और राज्य सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के लिए तैयार नहीं हो जातीं, तब धरना प्रदर्शन हर हाल में जारी रहेगा। कहा कि सांसद, विधायक और कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोत्तरी कर दी गई, लेकिन उनका वेतन नहीं बढ़ाया। ऊपर से हौसला पोषण योजना को लादकर आंगनबाड़ी वर्करों का शोषण करने का काम किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमारी, माया देवी, सीता कश्यप, प्रज्ञा आर्य, चांद बी, संगीता सक्सेना, रेखा राठौर, क्रांति शर्मा, शारदा मौर्य, ममता, जाबिरा, विमला देवी, बृजेश कुमारी, पूनम सक्सेना, मनोरमा शर्मा, निशा चौहान, माया शाक्य आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें