फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सुअरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत

Sun, 11 Sep 2016 11:49 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 अरिल की कटरी में बीते एक माह से जंगली सुअरों के आतंक से ग्रामीणों में दशहत का माहौल है। किसानों ने फसलों की रखवाली तक बंद कर दी। वहीं दूर-दराज पढने वाले छात्र-छात्राएं भी स्कूल जाने से कतरा रहीं हैं। इससे उनकी पढ़ाई पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। वन विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई ठोस कदम न उठाने से ग्रामीणों में गुस्सा भी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि दूर तक फैली अरिल नदी के जंगलों में इन दिनों जंगली सुअरों ने आतंक मचा रखा है। अकेले जाने वाले लोगों पर यह हमलावर हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम कलरावाला के सोमपाल, रेहाना, गुलशन और रामवीर पर यह सुअर हमला भी कर चुके हैं। आलम यह है कि झुंडों में रहने वाले यह सुअर फसलें भी बर्बाद कर रहे हैं। कलरावाला, मन्नूनगर, वरगवां, सेटाखेडा, धनुपुरा, भोजपुर समेत दर्जनों गांव में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें