फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रतिबंध के बावजूद गुजर रहे जर्जर पुलियों से भारी वाहन

विज्ञापन
दातागंज-शाहजहांपुर मार्ग पर प्रतिबंध के बावजूद कमजोर पुलियों से गुजर रहे हैं भारी वाहन। संवाद
विज्ञापन
दातागंज। दातागंज-शाहजहांपुर मार्ग पर बेलाडांडी के पास मोड़ पर एक पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। दो अन्य पुलिया भी जर्जर हालत में हैं। इन पर लाल झंडियां लगा दी गईं हैं। इनमें एक जर्जर पुलिया के निर्माण का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी से मुख्य अभियंता को भेजा जा चुका है। डीएम ने पीडब्ल्यूडी के आग्रह पर एक क्षतिग्रस्त पुलिया से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया है। बावजूद इसके इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन धड़ल्ले से जारी है।
विज्ञापन

जर्जर पुलिया का हवाला देते हुए लगाए गए प्रतिबंध के साथ ही पुलिया पर एक साइड में ईंंटों का चट्टा लगा दिया गया था, ताकि दो भारी वाहन एकसाथ न निकल सकें। यहां पुलिया पर खतरे के निशान बतौर लाल झंडियां भी लगा दी गईं हैं। पुलिया के आसपास की सड़क भी दरक गई है। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए लगाए प्रतिबंध का कोई असर न होना आश्चर्य की बात है। हालांकि पुलिस प्रशासन को यह प्रतिबंध अमल में लाना चाहिए था।
जिस पुलिया को लेकर बड़े व भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। वहीं दो पुलिया और भी हैं। इनकी स्थिति भी ठीक नहीं है। पीडब्ल्यूडी ने एक ही पुलिया को ज्यादा खतरनाक माना है। हालांकि अवशेष दोनों पुलियों पर भी खतरे की लाल झंडियां भी लगा दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें