फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नीलकंठ महादेव-जामा मस्जिद मामले की सुनवाई 25 मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद मामले की सुनवाई अब सोमवार 25 मई को होगी। न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण बुधवार को होने वाली सुनवाई टाल दी गई। यह मामला सिविल जज सीनियर डिवीजन साक्षी गर्ग की अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन


पिछली सुनवाई के दौरान जामा मस्जिद इंतजामिया के अधिवक्ताओं ने अदालत में आदेश पेश नहीं किया था। उन्होंने सुनवाई की अगली तारीख मांगी थी, जिसके बाद अदालत ने अगली तारीख दी थी। बुधवार को मामले की सुनवाई निर्धारित थी, लेकिन न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण इसे टाल दिया गया। अब यह सुनवाई सोमवार 25 मई को होगी।
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल ने वर्ष 2022 में दावा किया था कि जामा मस्जिद की जगह पर पहले नीलकंठ महादेव मंदिर था। मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने इस दावे को खारिज करते हुए मंदिर के अस्तित्व से इन्कार किया है। यह विवाद तभी से न्यायालय में विचाराधीन है और दोनों पक्ष अपने-अपने दावे पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें