फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रामगंगा पुल से नदी में कूदे स्वास्थ्य कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। दातागंज स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सूरजपाल (50) ने शुक्रवार को बेलाडांडी स्थित रामगंगा पुल से नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब 4 घंटों की मशक्कत के बाद उन्हें नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को पुल पर उनकी बाइक, कपड़े और आधार कार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

सूरज के नदी में छलांग लगाने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली। काफी देर तक चले तलाश अभियान में उनका शव बेलाडांडी स्थित रामगंगा पुल से करीब 5 किलोमीटर दूर मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि मामले में स्वास्थ्य कर्मचारी के गंगा में कूदने के कारणों की जानकारी कराई जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें