फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिना प्रोफेशनल ट्रेनर के चल रहा जिम, रजिस्ट्रेशन भी नहीं

Mon, 15 Sep 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में फिटनेस के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। युवा पीढ़ी के साथ-साथ उम्रदराज लोग भी अपनी सेहत और शरीर को फिट रखने के लिए अब जिम की ओर बढ़ रहे हैं। इसके चलते शहर, कस्बों में जिम की संख्या तेजी से बढ़ी है लेकिन इनमें प्रोफेशनल ट्रेनर की कमी है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में करीब 200 से अधिक छोटे-बड़े जिम संचालित हो रहे हैं। जिलेभर में संचालित जिमों में एक बड़ी समस्या यह है कि अधिकतर में मान्यता प्राप्त प्रोफेशनल ट्रेनर नहीं हैं। इससे प्रशिक्षित मार्गदर्शन के बिना कई लोग जिम में प्रशिक्षण ले रहे हैं। विशेषज्ञ राजीव ने कहते हैं कि हम जिम से शरीर को फिट रखने की उम्मीद करते हैं। जिम में जाकर खूब पसीना बहाने, गलत सप्लीमेंट का उपयोग और बिना मान्यता प्राप्त प्रशिक्षकों की कमी के कारण अक्सर लोग सेहत बनाने के बजाय बीमार होकर घर लौट रहे हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि जिम जाना अच्छी बात हैं लेकिन जिम में जाने से पहले अपने सेहत की अच्छी तरह से जांच करा लेनी चाहिए। अक्सर लोग इसकी तरह की लापरवाही करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें