फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खुनक गांव में बुखार का प्रकोप

Mon, 15 Sep 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बिनावर। कल्लिया काजमपुर के बाद अब क्षेत्र के गांव खुनक में बुखार फैल गया है। गांव में अधिकतर घरों में लोग बुखार से ग्रसित हैं। गांव में करीब सौ से अधिक मरीज निजी चिकित्सकों के यहां इलाज करा रहे हैं। अब तक प्राइवेट लैबों की जांच में 25 से अधिक लोगों में मलेरिया की पुष्टि भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची है। इससे लोगों को अपंजीकृत डॉक्टर के यहां इलाज कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। करीब 15 दिन से लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

जिले में वायरल बुखार लोगों को दर्द दे रहा है। कुछ दिनों पहले ही कुंवरगांव क्षेत्र में बुखार से कई लोगों की मौत हो गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और इलाज शुरू किया। बुखार पीड़ितों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य विभाग भी परेशान दिख रहा है। जिला अस्पताल से लेकर मेडिकल कॉलेज, सीएचसी तक में मरीजों की भीड़ उमड रही है। दवा लेने के बाद भी मरीजों का एक सप्ताह से पहले बुखार ठीक नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


विकास खंड जगत के गांव खुनक की रविवार को पड़ताल की गई। सामने आया कि यहां हर घर में बुखार का मरीज दर्द से कराह रहा है। बुखार पीड़ित लालमन ने बताया कि चार दिनों से बुखार आ रहा है। गांव में कैंप नहीं लगा हेै। मलगांव के अपंजीकृत डॉक्टर से लोग इलाज करा रहे हैं। गांव में संगीता, कल्लू, महिपाल, भावना पाल, आशमी, आबिद सहित करीब सौ लोग बुखार से तप रहे हैं। गांव में कई जगह ग्राम समाज की जगह में गंदगी के ढेर लगे होने से मच्छरों का प्रकोप है। इससे संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। गांव में दवाओं का छिड़काव नहीं हो रहा है। इससे लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 15 दिन पहले गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम आई थी। मरीजों के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। कई घरों में एक साथ दो-दो लोग बीमार हैं।



क्या बोले लोग

प्रत्येक घर में चारपाई पर हैं बुखार के मरीज
छह-सात दिन से बुखार आ रहा है। प्राइवेट डॉक्टर से दवा ली लेकिन फायदा नहीं हुआ। कल जिला अस्पताल में जांच करएंगे। गांव में बुखार बेकाबू होता जा रहा है। गांव के हालात ये हैं कि कोई घर नहीं बचा है जिसमें बुखार का मरीज न हो -गुड्डू, खुनक

गंदगी से गांव में फैल रहा संक्रमण

गांव में जगह-जगह पानी भरा है और गंदगी फैली है। कई दिनों से बुखार आ रहा है। चारपाई से उठ नहीं पा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव आकर इलाज करना चाहिए। पहले से संक्रमण रोकने के इंतजाम विभाग नहीं करता है। जब संक्रमण फैल जाता है तब खानापूर्ति करने का काम विभाग करता है। यही वजह है कि हर साल गांव में संक्रमण फैल जाता है। लोग परेशान हैं। -दिनेश पाल, ग्रामीण
विज्ञापन





बुखार फैल रहा तो मरीजों को जिला अस्पताल में आकर जांच करानी चाहिए। शिकायत करते तो गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाता। अब पता लगा है तो सोमवार को गांव में टीम भेजकर मरीजों का इलाज कराया जाएगा। डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें