फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कोरोना संक्रमित स्वस्थ, दो और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रविवार को पांच कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने के साथ दो नए संक्रमित भी मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अब सक्रिय कोरोना रोगियों की संख्या 11 हो गई है। नए मिले संक्रमितों में एक वजीरगंज का और एक सालारपुर ब्लॉक के गांव मोहम्मदनगर सुलरा का है।
विज्ञापन

जुलाई में शुक्रवार को पहली बार एक दिन में पांच कोरोना संक्रमित मिलने के साथ जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 15 हो गई थी। शनिवार को भी एक संक्रमित मिला। वहीं शनिवार को जिले में कुल 2236 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें 1201 की आरटीपीसीआर और 1035 एंटीजन जांच की गई। रविवार को रिपोर्ट में दो लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में मोहम्मदनगर सुलरा गांव का 19 वर्षीय युवक और वजीरगंज की 26 वर्षीय महिला शामिल है। पांच संक्रमित स्वस्थ्य भी हुए हैं। कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड- 19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि संक्रमितों को ट्रेस करने के बाद उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए गए हैं। दोनों संक्रमितों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इनकी स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें