फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से जिला अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट चार घंटे बंद

विज्ञापन
जिला अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। बिजली कटौती के कारण जिला अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट चार घंटे बंद रहा। स्टॉक में पहले से ऑक्सीजन सिलिंडर भरे हुए रखे थे, इसलिए ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। यहां बता दें कि पिछले महीने ऑक्सीजन प्लांट की मशीन नियमित वोल्टेज न मिलने के कारण ही फुंकी थी।
विज्ञापन

ऑक्सीजन की कमी से कोरोना की दूसरी लहर में काफी लोगों की जान चली गई थी। भविष्य में ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए जिला अस्पताल में एक और मेडिकल कॉलेज में दो ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए। हर प्लांट की क्षमता 1000 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन की है।
500-500 एलपीएम के दो ऑक्सीजन प्लांट रुदायन और घटपुरी सीएचसी में भी लगाए गए हैं। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की ज्यादा जरूरत होती है। यहां प्लांट से पाइप लाइन के जरिये ऑक्सीजन को इमरजेंसी समेत अन्य वार्ड में पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चौबीस घंटे बिजली सप्लाई के लिए 33 केवीए की लाइन और खुद का बिजली उपकेंद्र भी है। इसके बावजूद यहां चौबीस घंटे बिजली नहीं मिल रही। प्रतिदिन सुबह और शाम को दो से चार घंटे तक कटौती होती है। इसके अलावा ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या दूर नहीं होती।
शुक्रवार को भी इसी कारण करीब चार घंटे ऑक्सीजन प्लांट ठप रहा। सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम ने इस संबंध में जिला अस्पताल के इलेक्ट्रीशियन से पूछा तो उसने भी बिजली की समस्या के बारे में बताया।
-
जिला अस्पताल का खुद का बिजली उपकेंद्र है। चौबीस घंटे बिजली सप्लाई के लिए आरक्षित 33 केवीए की लाइन भी है। इसके बाद भी लगभग प्रतिदिन सुबह-शाम कटौती हो रही है। इलेक्ट्रीशियन से बात करने पर उसने कटौती के कारण ऑक्सीजन प्लांट बंद रहने की बात बताई है। इस संबंध में पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को लिखा गया है।
विज्ञापन

-डॉ. विजय बहादुर राम, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें