फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ट्रूनेट मशीन से होगी टीबी की जांच

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में ट्रेनिंग लेता स्टाफ। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। अब तक टीबी की जांच जिला अस्पताल परिसर में बने क्षय रोग विभाग में हुआ करती थी, लेकिन अब टीबी के मरीजों की जांच जिला अस्पताल के अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी हुआ करेगी। कॉलेज प्रशासन को इसके लिए ट्रूनेट मशीन मिल गई है। इसके माध्यम से टीबी की जांच की जाएगी। इसके लिए स्टाफ को ट्रेनिंग दी जा रही है। संभवत: अगले हफ्ते से जांच शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले के लोगों को अब टीबी के लक्षण महसूस होने पर केवल जिला अस्पताल पर निर्भर नहीं रहना होगा। अब उनकी जांच राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी होगी। शासन ने मेडिकल कॉलेज के लिए ट्र्नेट मशीन के साथ अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया है, जिससे कॉलेज में टीबी की जांच हो सके। हालांकि इसके लिए कॉलेज के स्टाफ को ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद में संभवत: अगले हफ्ते से टीबी की जांचे नियमित रूप से होना शुरू हो जाएंगी।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेद्र गुप्ता ने बताया कि उनके यहां पर टीबी विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ. कोमल तैनात हैं जो मरीजों का इलाज करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें