फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छरों का लार्वा मिलने पर 45 लोगों को जारी किए गए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए मलेरिया विभाग की ओर से बुधवार को भी जिले भर में अभियान चलाया गया। इस दौरान 45 घरों में 51 स्थानों पर मच्छरों का लार्वा मिला। सभी को नोटिस जारी करने के साथ लार्वा नाशक दवाओं का छिड़काव किया गया है।
विज्ञापन

मलेरिया के लिहाज से जिले के पांच ब्लॉक के दो सौ से ज्यादा गांव संवेदनशील हैं। हर वर्ष यहां सैकड़ों की संख्या में मलेरिया के रोगी मिलते हैं। मलेरिया का मौसम शुरू होने से पहले मलेरिया विभाग मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम में जुटा है। बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत मलेरिया विभाग की टीमों ने 42 गांवों के 29 वार्डों और 143 मोहल्लों में 3850 घरों में लार्वा की तलाश की। इस दौरान 45 घरों में 51 स्थानों पर लार्वा पाया गया। लार्वा नष्ट करने के साथ भवन स्वामियों को नोटिस भी जारी किए गए। इसके साथ ही 40 गांवों में जल भराव वाले स्थानों पर मच्छर नाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया। जिला मलेरिया अधिकारी योगेश सारस्वत ने बताया कि लगातार अभियान चलाने के साथ संवेदनशील गांवों में कैंप लगाकर लोगों की जांच की जा रही है। जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें